? आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन
(Adhayatmik Jyotishi Ekta Manch Foundation)
संस्थापक उद्देश्य
"आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन" एक समर्पित और पवित्र मंच है, जिसकी स्थापना भारतीय सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, और प्राचीन ज्योतिष विद्या के संरक्षण, प्रचार-प्रसार तथा अभ्यास को बढ़ावा देने हेतु की गई है। यह संस्था सभी ज्योतिषाचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं, और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले विद्वानों को एक साझा मंच प्रदान करती है, जिससे वे एकजुट होकर अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को दिशा दे सकें।
? हमारे प्रमुख उद्देश्य
1- ज्योतिषाचार्यों की एकता और सम्मान के लिए कार्य
संस्था का मुख्य लक्ष्य है सभी ज्योतिषाचार्यों को संगठित करना, उनकी गरिमा, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा करना।
2- सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति का प्रचार
भारत की प्राचीन वैदिक परंपराएं, उपनिषद, पुराण, और सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रसार जनमानस तक पहुँचाना।
3- ज्योतिष विद्या का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक विकास
आधुनिक युग में ज्योतिष को केवल भाग्यवाणी न मानकर एक गंभीर और गूढ़ विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करना।
4- नवीन ज्योतिष विद्वानों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन
संस्था ज्योतिष के विद्यार्थियों और नवोदित ज्योतिषाचार्यों को प्रशिक्षण, शोध व अध्ययन के अवसर प्रदान करती है।
5- समाज सेवा और जनजागृति
सामाजिक कार्यों जैसे निशुल्क राशिफल परामर्श शिविर, ग्रह दोष निवारण यज्ञ, गौसेवा, वृक्षारोपण, आध्यात्मिक शिविर आदि के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना।
? संस्था की गतिविधियाँ
अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन
आध्यात्मिक साधना शिविर
ज्योतिष प्रशिक्षण,शिक्षा और शोध कार्यशालाएँ संपूर्ण देश में खोलना
ज्योतिष परामर्श सेवाएँ करियर और मार्गदर्शन में सहायक
पंचांग, कुंडली मिलान, मुहूर्त निर्धारण हेतु सहायता
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा(आयुर्वेद के माध्यम)में विशेष योगदान
देश और समाज के हितों के लिए विशेष योगदान देना और ऑनलाइन वेबिनार और ज्योतिषी समुदाय का नेटवर्किंग
? हमारा दृष्टिकोण (Vision)
एक ऐसा संगठन बनाना जो न केवल ज्योतिषियों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और वैदिक परंपरा को पुनः विश्वपटल पर प्रतिष्ठित करे।
? हमारे साथ जुड़ें
यदि आप भी सनातन धर्म और ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार में भागीदार बनना चाहते हैं, तो आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन में आपका स्वागत है।
Https://jyotishiekta.com
हेल्प लाइन नंबर- 03369028599
Social Welfare
HEALTH & RESEARCH
EDUCATION & TRAINING
Human Rights
Astrologer and Priest