Crowdfunding

ज्योतिषी संगठन समारोह

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 8887706853 1500 रजिस्ट्रेशन फीस लास्ट डेट 30 अप्रैल के बाद  मोमेंटो और सर्टिफिकेट नहीं बन पाएंगे। 10 मई 2026 अपराह्न 12 बजे 

संगठन को जमीन दान में मिला जिला कानपुर उत्तर प्रदेश

नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक संकल्प - #आध्यात्मिक_ज्योतिषी_एकता_मंच_फाउंडेशन  ****************************************** नवरात्रि जैसे दिव्य पर्व पर जब पूरा वातावरण माँ शक्ति की आराधना में लीन होता है, ऐसे शुभ समय में श्रीमती नीतू पॉल जी द्वारा लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। कानपुर के रूमा रेलवे स्टेशन के पीछे 900 स्क्वायर फीट भूमि संगठन को दान देने की उनकी घोषणा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाती है। इस भूमि पर माँ काली जी का मंदिर निर्माण और साथ ही संगठन का शोध कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जहाँ ज्योतिषीय विद्या के माध्यम से जनकल्याण के कार्य किए जाएंगे। यह पहल समाज के हर वर्ग को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सकारात्मक दिशा प्रदान करने का माध्यम बनेगी।

ज्योतिषी सम्मेलन

*आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन*– 10 मई 2026 ज्योतिष जगत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन का पहला सम्मेलन 10 मई 2026 को समय अपराह्न 12 से 4 आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में स्थित तारामंडल, गोरखपुर (संस्कृत विभाग, उत्तर प्रदेश) में सम्पन्न होगा, जो गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यह स्थल सांसद निवास रवि किशन जी के निकट स्थित है, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ जाती है। इस सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के ज्योतिषियों को एक मंच पर जोड़कर ज्योतिषीय एकता, सम्मान और संगठित शक्ति का निर्माण करना है। सहयोग शुल्क मात्र ₹1500 निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह (मोनमेंटो) एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। रुकने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी अपने खर्च पर।  आइए, इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें और ज्योतिष समाज की एकता एवं उत्थान में अपना योगदान दें।✨ रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें - 8887706853